Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण

मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा संस्थान की ओर से किसान महिलाओं के बीच निःशुल्क धान कटाई के हंसुए वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी धान कटाई के मौसम में ग्रामीण महिलाओं को सुविधा प्रदान करना और कृषि कार्य में सहयोग करना है।

कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि राहुल करमाली के हाथों हंसुओं का वितरण किया गया। भुलि गांव में लगभग 80 हंसुए, जबकि जालुहोटांग गांव में करीब 70 हंसुए किसान महिलाओं को दिए गए। इस प्रकार दोनों गांवों में कुल लगभग 150 हंसुओं का वितरण किया गया।

गौरतलब है कि भुलि और जालुहोटांग क्षेत्र पूरी तरह कृषि पर आधारित हैं। यहां धान की खेती ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन है। धान कटाई के समय किसानों और विशेषकर महिला श्रमिकों को कृषि उपकरणों की आवश्यकता होती है। ऐसे में मातृभूमि सेवा संस्थान की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए मददगार साबित होगी।

इस पहल से क्षेत्र की किसान महिलाओं को धान की कटाई में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर इस तरह के सहयोग से कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय को भी मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें : Muri : बंता हजाम में पेड़ों की हो रही है अंधाधुंध कटाई, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल में कृषि व वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल, साल पत्तों की थालियां बिकेंगी मुंबई में

झाड़ग्राम : जंगलमहल में कृषि एवं वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल की गई है। मंगलवार को झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time