Jamshedpur : साकची जामा मस्जिद के पास पक्षियों और जानवरों की अवैध बिक्री का आरोप, शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने डीसी से की शिकायत

जमशेदपुर : साकची स्थित जामा मस्जिद के पास दुकानों में पक्षियों, कुत्तों और बिल्लियों को छोटे पिंजरों एवं अनुपयुक्त कंटेनरों में रखकर बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ट्रस्ट की सचिव अनवारी बेगम अंसारी की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शहर के मुख्य मार्ग पर संबंधित दुकानों में कई पक्षियों, कुत्तों, बिल्लियों और उनके बच्चों को बेहद छोटे पिंजरों में रखा जाता है। शिकायत के अनुसार, वहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है और पशु-पक्षियों को स्वच्छ पेयजल, ताजा भोजन तथा जरूरी देखभाल उपलब्ध नहीं कराए जाने की आशंका है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ ऐसे पक्षियों और जानवरों की बिक्री किए जाने की आशंका है, जिनके व्यापार पर संबंधित कानूनों के तहत प्रतिबंध है या जिनके लिए विशेष अनुमति आवश्यक है। ट्रस्ट ने इस पूरे मामले की जांच कर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस, अनुमति पत्र और अन्य कानूनी दस्तावेजों का सत्यापन कराने की मांग की है।

तत्काल निरीक्षण और पशु-पक्षियों के रेस्क्यू की मांग

शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने उपायुक्त से संबंधित दुकानों का तत्काल निरीक्षण कराने की अपील की है। साथ ही, यदि किसी पशु या पक्षी को अवैध रूप से रखा गया है अथवा उसके साथ क्रूरता की जा रही है, तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उचित पशु चिकित्सा और देखभाल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
ट्रस्ट ने दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है।
शिकायतकर्ता ने संबंधित दुकानों और पशु-पक्षियों की स्थिति से जुड़े फोटो, वीडियो तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्य प्रशासन को देने की भी बात कही है। शिकायत करने के उपरांत लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक इस मामले में प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई किए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद

रामजनम नगर में पुलिस की छापेमारी, किचन में बर्तन की ट्रे में छिपाकर रखा था लोडेड कट्टा जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में पुलिस ने गुप्त सूचना…

Spread the love

Jamshedpur : विहंगम योग के संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के  जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदाताओं को च्यवनप्राश एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के  जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time