जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के न्यू काशीडीह रोड निवासी इंदु सत्ता ने अपने जेठ आशीष सत्ता और जेठानी सुमन सत्ता पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने साकची थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, इंदु सत्ता का आरोप है कि उनके जेठ और जेठानी आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में भी दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द हुआ। इसके बाद वह इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल गईं। महिला ने शिकायत में अपने पति की शारीरिक स्थिति का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि पति ठीक से चल-फिर नहीं सकते और शारीरिक रूप से कमजोर हैं। आरोप है कि उनकी इस स्थिति का फायदा उठाकर जेठ-जेठानी उन्हें परेशान करते हैं। शिकायतकर्ता ने परिवार के हिस्से की संपत्ति को लेकर भी विवाद होने की बात कही है। इसके अलावा, उन्होंने घर के आसपास गंदगी फैलाने और तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाने से परेशानी होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।
इंदु सत्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और दूसरे पक्ष का बयान फिलहाल सामने नहीं आया है। इससे पहले पीड़ित महिला पिछले कई दिनों से न्याय पाने के लिए थाना से गुहार लगा रही थी , पर उसे सुनने वाला कोई नहीं था । साकची थाना में जाने पर उसे महिला थाना में शिकायत करने को कहा जाता था और महिला थाना में जाने पर उसे साकची थाने में शिकायत करने की बात कही जाती थी । परन्तु उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था । पीड़ित महिला की परेशानी के बारे में डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार को जानकारी मिलने पर उन्होंने महिला थाना की पीएलवी सुनीता झा के साथ मिलकर महिला थाना प्रभारी से बात की । इसपर उन्होंने बताया कि महिला थाना में मारपीट का मामला नहीं सुनी जाती । इसकी सुनवाई साकची थाना में ही होगी । तत्पश्चात बुधवार के दिन पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ साकची थाना में जाकर अपने जेठ और जेठानी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। डालसा के पहल पर साकची थाना द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची जामा मस्जिद के पास पक्षियों और जानवरों की अवैध बिक्री का आरोप, शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने डीसी से की शिकायत
There is no ads to display, Please add some

















































