संकीर्ण सड़क पर बड़े ट्रकों के प्रवेश से बार-बार हो रही दुर्घटनाएं, लोगों को परेशानी
पोटका : प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर गुरुवार को खाद्यान्न लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के गार्डवाल से टकरा गया। हादसे के बाद सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब छह घंटे तक सड़क जाम रहने से प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, ट्रक एफसीआई गोदाम से चावल लेकर प्रखंड मुख्यालय जा रहा था। इसी दौरान संकरी सड़क पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पुलिया के गार्डवाल से टकरा गया। पिछले 10 दिनों के भीतर इस मार्ग पर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
सड़क संकरी होने के कारण खाद्यान्न लेकर आने वाले बड़े ट्रकों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सड़क जाम होने से लोगों को अपने वाहन पोटका चौक पर ही खड़े कर पैदल प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया गया। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में परेशानी बढ़ रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद
There is no ads to display, Please add some

















































