Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर लिया है. दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में राज्यभर के राजस्व उप निरीक्षकों ने वृहस्पतिवार को पेन डाउन हड़ताल की। उक्त हड़ताल में जमशेदपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने दिनभर कोई काम नहीं किया।

वहीं प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।  अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. मनोज सिन्हा ने बताया कि अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की 24 अक्टुबर को हत्या कर दी गई। इतने दिनों बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। मामले का पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया है।

जिसके कारण अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, राजस्व उप निरीक्षक संघ आक्रोशित एवं आंदोलित है। उन्होंने बताया कि 28 अक्टुबर को राज्यभर के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। वृहस्पतिवार को पेन डाउन हड़ताल रखी। कहा कि जरूरत पड़ी तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा.

मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो राज्य भर के राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में अंचल निरीक्षक, मनोज कुमार सिन्हा, राजस्व उप निरीक्षक एसपी रूद्र, चंद्रशेखर पांडेय, अखिलेश भगत, मिंटू प्रसाद,  पीयूष समेत जमशेदपुर अंचल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : DSP (L & O ) ने बैंकों में जाकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था जांची


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : जामदा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 30 से होगा कथा का वाचन

पोटका : पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत स्थित जामदा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर…

Spread the love

Jamshedpur : DSP (L & O ) ने बैंकों में जाकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था जांची

खासमहल केनरा बैंक, बाजार समिति परिसर स्थित  SBI और इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर से हासिल की जानकारी जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही चोरी और अपराध की घटनाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time