Kharagpur : खड़गपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खड़गपुर स्थित सेरसा स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय द्वारा रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाने के साथ हुई। शपथ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इसके बाद ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों तथा स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता, आपसी सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर खड़गपुर रेल मंडल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकीकरण, सद्भाव और विविधता में एकता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर मंडल के 45 रेल अधिकारियों – कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद दी गई ससम्मान विदाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time