Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय ने की। इसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और सामाजिक कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से सूरज मंडल को अध्यक्ष, अजय गोप, जयदेव दास, माना गोप और चंचल मंडल को उपाध्यक्ष तथा आलोक मंडल को महासचिव मनोनीत किया गया। सचिव पद पर तनुज दास, चिरंजीत भकत, सूरज पात्रो और समीर प्रधान को जिम्मेदारी दी गई। शुभम साहू को कोषाध्यक्ष तथा रोहित गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

मीडिया प्रभारी के रूप में रंजन दास, सुरेश महापात्र और आस्तिक गोप को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अन्य पदाधिकारियों के साथ 20 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। संगठन का उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर समाज हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें : Potka : मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले जयकुमार राज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time