जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के जरिय सेवा समर्पण संस्था की इस पहल ने संदेश दिया कि दीपावली की असली रोशनी दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने से आती है।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी विमल बैठा उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा समर्पण संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए गांव के लोगों को विशेष सहयोग भी प्रदान किया, ताकि सभी ग्रामीण मिल-जुलकर दीपावली के दिन अच्छा भोजन बना सकें और त्योहार की खुशियां एक साथ मना सकें। उनके इस सहयोग से ग्रामीणों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।
संस्था के अध्यक्ष विभूति भूषण जेना ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित परिवारों तक खुशियों की रोशनी पहुंचाना है।
इस अवसर पर संस्था की सचिव कुमुद शर्मा, मनीषा शर्मा, चंदन, मृत्युंजय पांडेय, शशि पांडेय, हरप्रीत, सूरज, सोनू साव, श्रवण पांडेय, पंकज जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : जामदा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 30 से होगा कथा का वाचन
There is no ads to display, Please add some

















































