Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह 11 बजे कोलाबोनी इलाके से आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यजीत विश्वास (33) के रूप में हुई है। वह पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गोआलतोड़ थाना क्षेत्र के काकरिश्वर गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम तपन विश्वास है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा खरीदकर गोआलतोड़ इलाके में बिक्री के लिए ले जा रहा था। पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने 12 हजार रुपये प्रति किलो की दर से कुल 1 लाख 44 हजार रुपये में गांजा खरीदा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि इससे पहले भी वह पांच बार इसी तरह गांजा तस्करी में शामिल रहा है। इस बार छठी बार गांजा ले जाते समय वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने आरोपी को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में लेने की मांग के साथ अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है। मामले की जांच में पुलिस ओडिशा में गांजा के आपूर्तिकर्ताओं, स्थानीय सहयोगियों और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

जिला पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : खड़गपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर मंडल के 45 रेल अधिकारियों – कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद दी गई ससम्मान विदाई

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शुक्रवार को 45 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडलीय रेलवे अस्पताल के सभागार में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time