Deoghar : देवघर में मोबाइल और चेन छीनने वाले झपटमारों की आई शामत, तीन गिरफ्तार

बस स्टैंड के पास लोगों से मोबाइल और पैसे की छिनतई करता है गिरोह

देवघर : शहर में लगातार बढ़ती मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं से लोग दहशत में है. पिछले 24 घंटे में नगर थाने की पुलिस ने जन सहयोग से तीन झपटमारों को गिरफ्तार किया है. शहर के क्लब ग्राउंड के पास मोबाइल छिनतई के आरोप में एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस बक हवाले कर दिया. उक्त युवक बस स्टैंड के पास का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Railway: कंपनियों के लोडिंग-अनलोडिंग स्थल की निगरानी सिस्टम को रेलवे करेगा अपडेट

पुलिस हिरासत से झपटमार हुआ फरार

बताया जाता है कि बस स्टैंड के पास अक्सर लोगों से मोबाइल और पैसे की छिनतई हो जाती है. घटना से आजिज होकर लोगों ने उक्त युवक को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और उसकी सरेआम पिटाई करने लगे. मारपीट के दौरान लोगों ने युवक के कपड़े फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया. वहीं बाईपास में स्थानीय लोगों ने तीन झपटमारों को पकड़ा और उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद तीनों को नगर पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन पुलिस की हिरासत से एक झपटमार भाग निकला. पुलिस गिरफ्तार झपटमारों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Dumka: सीता सोरेन ने लगाया अफवाहों पर विराम,कहा भाजपा में रह कर करुंगी संगठन को मजबूत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time