Deoghar : सुबह छह से रात 11 बजे तक शहर में व्यवसायिक व भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

 स्कूल ऑवर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने उठाया कदम.

 

देवघर : स्कूल ऑवर के दौरान बड़े और भारी वाहनों के शहर में प्रवेश से बच्चों के साथ राहगीरों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में व्यवसायिक व भारी वाहनों के सुबह के छह बजे से रात के 11 बजे तक प्रवेश पर रोक लगा दी है. इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें :  Gua : बंद पड़े लौह अयस्क माइंस खुलवाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए केंद्र व राज्य सरकार : अरविंद चौरसिया

स्टैंड से खुलने वाली बसों को निर्धारित रूट पर ही आवागमन का निर्देश

देवघर शहर में प्रवेश करने वाले व्यवसायिक वाहनों व सभी भारी वाहनों का समय सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक 12 अलग-अलग प्रवेश बिन्दुओं पर प्रवेश निषेध लगाने की आवश्यकता समझते हुए नो-इंट्री घोषित किया गया है, साथ ही बस स्टैंड से खुलने वाली सभी बसों को अपने निर्धारित रूट से ही आवागमन करने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र के प्रवेश निषेध बिन्दुओं पर प्रतिदिन पुलिस बल तैनात कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें :  Bokaro : झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा ने बाबा बाघोत नाथ बाघा टुंगरी की पूजा के बाद वनभोज का किया आयोजन

ये हैं नो-इंट्री प्वाइंट के क्षेत्र

नो-इंट्री प्वाइंट-जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़, रिखिया थाना के रिखिया आश्रम मोड़, मोहनपुर थाना क्षेत्र का चौपा मोड, जसीडीह थाना क्षेत्र का टाभाघाट मोड़, जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहणी शहीद द्वार, कुंडा थाना क्षेत्र का कानीजोर मोड़, पुराना कुंड़ा थाना मोड़ व उजाला चौक के अलावा नगर थाना क्षेत्र के फब्बारा चौक, देवसंघ मोड़ व कोरियासा मोड़ व बंपास टाउन मोड़ के नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें :  Deoghar : संताल परगना में राजद बनेगा सबसे मजबूत राजनीतिक दल : संजय भारद्वाज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time