Deoghar : संताल परगना में राजद बनेगा सबसे मजबूत राजनीतिक दल : संजय भारद्वाज

मधुपुर के पूर्व प्रत्याशी को राजद ने बनाया साहिबगंज का सदस्यता प्रभारी
देवघर :  राजद के प्रदेश सचिव सह मधपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय भारद्वाज को साहिबगंज जिले का राजद सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है. बुधवार को साहिबगंज में आयोजित जिला राजद की बैठक में शामिल होकर लौटे भारद्वाज ने कहा कि संथाल परगना में राष्ट्रीय जनता दल के सबसे बड़ा और मजबूत राजनीतिक दल बनेगा. लोगों में पार्टी की नीतियों के प्रति उत्साह है और विभाजनकारी ताकतों से लड़ने में राजद की भूमिका को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है.
राजद कार्यकतार्ओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे छोटी-छोटी टोलियां बनाकर प्रत्येक मोहल्ले के प्रत्येक घर तक पहुंचें और सामाजिक भाई-चारे और विकास के प्रति लालू यादव के विचारों से अवगत कराने का प्रयास करें. कार्यकतार्ओं को समाज के सभी वर्गों और खासकर युवाओं का जो समर्थन मिला है, उसे देखते हुए यह तय है कि राजद आने वाले समय में संथाल परगना सहित झारखंड की सबसे बड़ी और मजबूत राजनीतिक पार्टी बनेगी. सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनाने के लिए साहिबगंज के राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सदस्यता अभियान प्रभारी संजय भारद्वाज और देवघर के युवा नेता कृष्णा सिंह यादव सहित राष्ट्रीय जनता दल के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव बनाए गए लव कुमार निराला, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश सचिव सुनील शर्मा तथा संगठन प्रभारी मुख्य रूप…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time