Deoghar: किशोरी के शव की हुई पहचान, गिरिडीह के देवरी से 27 जनवरी से लापता थी

3 फरवरी को कुंडा के चित्तोलोढ़िया गांव में झाड़ी में मिली थी किशोरी की लाश

देवघरः तीन फरवरी को कुंडा थाना थाना क्षेत्र चित्तोलोढ़िया गांव में झाड़ी में एक किशोरी की लाश मिली थी. बुधवार को मृतका की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी नीता कुमारी (17) के रूप में हुई है. किशोरी का शव मिलने के बाद देवघर पुलिस ने मृतका की तस्वीर सभी पड़ोसी जिलों की पुलिस को भेजी थी, जिसके आधार पर तीन दिन बाद शव की पहचान हुई. मृतका के परिजन बुधवार को देवघर सदर अस्पताल पहुंच लाश की पहचान की. शव को परिजन दाह-संस्कार के लिए गांव ले गए. पुलिस के मुताबिक, 27 जनवरी से नीता घर से लापता हो गई थी. परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे. साथ ही देवरी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: किशोरी की हत्या, शव को झाड़ी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

मृतका के माता-पिता नहीं हैं. गिरिडीह पुलिस ने बताया कि लापता किशोरी का शव देवघर में बरामद होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद गावां अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. जिसमें देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, नवडीहा थाना प्रभारी एवं देवरी के सब इंस्पेक्टर रिशु सिन्हा को शामिल किया गया है. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी की हत्या क्यों हुई और इसमें कौन शामिल हैं.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अवैध बालू माफियाओं पर बरसोल पुलिस का शिकंजा: 16 चक्का ट्रक जब्त, पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था बालू

बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के जामसोला से अवैध रूप से बालू लादकर झारखंड के रास्ते…

Spread the love

Potka : कोवाली पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

पोटका : कोवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए हरिणा पंचायत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time