Deoghar: किशोरी की हत्या, शव को झाड़ी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

 कुंडा थाने के चित्तोलोढ़िया गांव की वारदात,- किशोरी की नहीं हुई पहचान, सड़ चुकी है लाश

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव में सोमवार को बेल्डिंग मोड़ के पास झाड़ी में पुलिस ने एक किशोरी की लाश बरामद की है. किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. सुबह में ग्रामीणों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी. इसके बाद कुंडा थानेदार संतोष कुमार मंडल पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. लाश के सड़ जाने के कारण उससे दुर्गंध भी आ रही थी. पुलिस का कहना है कि किशोरी की हत्या पहले हुई है. उधर, किशोरी की लाश मिलने की सूचना पाकर ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. पुलिस ने ग्रामीणों से लाश की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. यह भी आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं अन्यत्र कर लाश को चितोलोढ़िया गांव के झाड़ी में लाकर फेंक दिया गया है. वैसे पुलिस हर बिंदु पर गहराई से छानबीन कर रही है। मृतका की तस्वीर को आसपास के थानों को भेजा गया है और लापता लोगों से उसकी मिलान कराने का अनुरोध किया गया है.

लाश के पास पहचानने योग्य कोई सबूत नहीं मिला

पुलिस ने बताया कि लाश के पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे किशोरी की पहचान हो सके. हत्यारों ने काफी साफगोई से वारदात को अंजाम दिया है, ताकि मृतका की पहचान नहीं हो सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने यह भी बताया कि शव की हालत देखकर यह प्रतीत होता है कि मृतक किशोरी की हत्या काफी समय पहले की गई है. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भयभीत हैं। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

थानेदार ने अपने बयान अज्ञात के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

इस मामले में कुंडा थानेदार दीपक कुमार मंडल ने खुद के बयान पर कुंडा थाने में किशोरी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से लाश को झाड़ी में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : चोरों पर नकेल कसने में पुलिस विफल, मानगो में एक ही रात डॉक्टर समेत तीन घरों में चोरी

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Bahragora :  बरसोल में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

बहरागोड़ा : जमशेदपुर उपायुक्त के सख्त निर्देशानुसार जिला खनन विभाग और बरसोल थाना की संयुक्त टीम ने बरसोल थाना चौक पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ एक औचक वाहन जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time