Chaibasa : 15 फरवरी तक झामुमो की प्रखंड, नगर व पंचायत समितियों का होगा पुनर्गठन :  सोनाराम देवगम

जिले में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड, नगर, पंचायत तथा वार्ड समितियां का पनर्गठन 15 फरवरी तक कर लिया जाएगा. इसकी कार्य योजना पार्टी में तय कर ली है. उक्त बातें पार्टी के जिला संयोजक सोनाराम देवगम ने कही. दूसरी ओर 18 जनवरी 2025 से चलाए जा रहे झामुमो के विशेष सदस्यता अभियान के तहत प० सिंहभूम जिले में अब तक 20 हजार नए सदस्य बनाए जा चुके हैं. आगामी 28 फरवरी तक चलाए जाने वाले इस विशेष सदस्यता अभियान के तहत जिला में कुल दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है  जिला संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर जिला में आम लोगों खासकर महिलाओं तथा युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. सांगठनिक टास्क के अगली कड़ी में 06 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक जिला के सभी प्रखंड/नगर में पंचायत/वार्ड समितियों के गठन/पुनर्गठन का कार्य सम्पन्न कराया जाएगा. इससे पहले चाईबासा परिसदन में पार्टी नेताओं की बैठक हुई जिसमें सांगठनिक चुनाव एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई.
  1. बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में इकबाल अहमद, सुभाष बनर्जी, राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, अभिषेक सिंकु, दिनेश चन्द्र महतो, जगमोहन महाराणा, मो० मोजाहिद, दिनेश जेना, सोमवारी बहान्दा, लक्ष्मी सुरेन, अजय कच्छप, विकास गुप्ता, प्रेम मुंडरी, गणेश बोदरा, रोलेन बारजो, सागर महतो, शशिभूषण पिंगुवा, राजेश पिंगुवा, प्रेम गुप्ता, रिमु बहादुर, महेंद्र तिरिया, हिमांशु कुमार राय, जवाहर बोयपाई, डिम्बू तियु, सतीश सुंडी, विश्वनाथ बाड़ा, शंकर बोबोंगा, लखन हेम्बरोम, सुनील बूढ़, अभिराम सिंह देवगम, पीरु हेम्बरोम, हीरामोहन पुरती, गोकुल पोलाई समेत अन्य उपस्थित थे.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time