Deoghar: सदर अस्पताल की ओपीडी अब से नए भवन में चलेगी

देवघर: सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अब से ओपीडी नए भवन में शुरू हो गई है. सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी के प्रयास से अस्पताल परिसर स्थित नए भवन में ओपीडी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तैयारी की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी. नए भवन में ओपीडी सेवा को और व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए अलग-अलग कक्षों का निर्माण किया गया है. डीएस कार्यालय के सामने एक पूछताछ कक्ष स्थापित किया गया है, जहां मरीजों को उनकी जरूरत के बारे में जानकारी दी जाएगी. नए भवन में ओपीडी सेवाओं को विभाजित किया गया है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar : जसीडीह से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, कैश बैक का झांसा देकर करते थे ठगी

दो नंबर कक्ष में आर्थोपेडिक, तीन नंबर कक्ष में फिजिशियन, चार नंबर कक्ष में सर्जरी और पांच नंबर कक्ष में शिशु विशेषज्ञ मरीजों को देखेंगे. इसके अलावा मरीजों को इलाज के दौरान आवश्यकतानुसार ड्रेसिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए विशेष ड्रेसिंग कक्ष का निर्माण किया गया है. सीएस ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी सेवा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. नए भवन में स्थानांतरित होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक स्थान और बेहतर सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही, कर्मचारियों के लिए भी काम करने का एक व्यवस्थित और आरामदायक वातावरण उपलब्ध होगा.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने शहर की दवा दुकानों और फार्मेसियों का किया संयुक्त निरीक्षण 

झाड़ग्राम :  दवाओं की बिक्री और भंडारण में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर की विभिन्न…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time