Deoghar: ट्रेनी दारोगा का महिला सिपाही पर आया दिल, बैद्यनाथ मंदिर में बिना दान-दहेज की रचाई शादी

देवघर: पड़ोसी जिला बांका के बेलहर थाने में तैनात ट्रेनी दारोगा राजेश कुमार और चांदन थाने में तैनात महिला सिपाही स्वीटी कुमारी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बिना दान-दहेज के आदर्श शादी कर समाज में एक मिसाल कायम की है. दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस अनोखी शादी में बांका जिले के कई पुलिसकर्मी गवाह बने और वर-वधू को आशीर्वाद देने बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे थे. बांका जिले के पुलिस-प्रशासनिक महकमे में इस अनोखी शादी की खूब सराहना हो रही है.

दोनों के परिजनों को नहीं थी प्रेम-प्रसंग की जानकारी

ट्रेनी दारोगा राजेश और महिला सिपाही स्वीटी के दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे को पसंद थे. लेकिन दोनों के परिजनों को इसकी भनक नहीं थी. नतीजतन, ट्रेनी दारोगा राजेश महिला सिपाही से शादी से इनकार रह रहा था. मामला बांका जिले के पुलिस कप्तान के पास पहुंचा. दारोगा के घरवाले राजेश की शादी महिला सिपाही से नहीं कराने के पक्ष में थे. वहीं महिला सिपाही स्वीटी दारोगा राजेश से ही शादी करना चाह रही थी. इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले चार दिनों से हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा था.

बेहलर एसपीडीओ ने शादी में निभायी अहम भूमिका

लेकिन बेलहर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजकिशोर कुमार की पहल पर ट्रेनी दारोगा के परिजन महिला सिपाही से राजेश की शादी कराने को तैयार हो गए. इसके बाद वर-वधू के साथ दोनों के परिजन बीती रात देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में ट्रेनी दारोगा और महिला सिपाही ने भोलेनाथ को साक्षी मान कर सात फेरे लिये. इस शादी में सबसे अच्छी बात यह थी कि महिला सिपाही की ओर से एक भी रुपए दान-दहेज नहीं दिया गया.

कई पुलिसवाले अनोखी शादी के बने गवाह

शादी में बांका जिले के कई थानों के इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार और सिपाहियों ने सिपाहियों ने शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया. बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ट्रेनी दारोगा के परिवार वाले की नासमझी की वजह से शादी में देरी हुई. लेकिन दोनों ही परिवार के लोगों ने हालात को समझा और शादी को राजी हुए.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: सदर अस्पताल की ओपीडी अब से नए भवन में चलेगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

    श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

    Spread the love

    Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

    जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time