सिल्ली : उत्तराखंड में 38वीं राष्ट्रीय खेल में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी की तीरंदाज तमन्ना वर्मा ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है. फाइनल में झारखंड बनाम महाराष्ट्र के बीच मैच खेला गया था. इसमें झारखंड टीम ने रजत पदक अपने नाम किया. ज्ञात हो कि इससे पहले भी गोवा में आयोजि त राष्ट्रीय खेल में अकादमी की तीरंदाज अग्नि कुमारी ने भी रजत पदक अपने नाम किया था. शुक्रवार को मनीषा कुमारी इंडियन राउंड डिविजन के मिक्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक के लिए निशाना साधेगी, और एकल स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगी. सिल्ली अकादमी ने झारखंड का नाम हमेशा ही राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पटल पर अंकित किया है. झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष हा महतो ने कहा कि हमें राज्य के खिलाड़ियों पर गर्व है.पूरी झारखंड तीरंदाजी टीम को बधाई,कल के मैच के लिए शुभकामनाएं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpurमुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का जवाब कोर्ट में दाखिल,बाबर खान के आरोपों को नकारा
There is no ads to display, Please add some



















































