Gua : गुवा में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन का वन भोज सह मिलन समारोह संपन्न 

स्टील प्लांट के तरह माइंस के मजूरों को मिले सुविधाएं :  तूफान घोष
गुवा :  बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन ( वीरेन्द्र नाथ चौबे गुट) का वन भोज सह मिलन समारोह गुवा स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया. जिसमें गुवा इंटक के जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष के नेतृत्व में मजदूर हित से जुड़े मुद्दे में चर्चा हुईं. इस दौरान माइंस के मजदूरों को बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों सरीखी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई. साथ ही स्टील प्लांट के तर्ज पर माइंस के विकास पर जोर दिया गया. श्रमिकों को सारी सुविधा मिले साथ ही रोजगार के अवसर में वृद्धि हो. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर मौजूद थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेल कर्मी सेल गुवा के अभिन्न अंग है. उनके समग्र विकास व कल्याण के लिए सेल प्रबंधन कृत संकल्पित है. इंटक शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा श्रमिकों की एकजुटता का प्रतीक बताया मौके पर महाप्रबंधक (माइनिंग) एसपी दास, महाप्रबंधक (एचआर) प्रवीण सिंह, महाप्रबंधक (वित विभाग)अनुपम सिंह, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) आर के बंगा, महाप्रबंधक (ओएचपी) आरके  सिन्हा, महाप्रबंधक (ईएमएम यांत्रिकी) सीबी कुमार, सेवानिवृत सेल गुवा चिकित्सक डा सीके मंडल, सेल गुवा के वरीय चिकित्सक डॉ अशोक कु अमन, डा विप्पलव  दास, उप महाप्रबंधक  डॉ टीसी आनंद, उप महाप्रबंधक  अनिल कुमार,  राकेश समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों का गुवा इंटक के जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष के अगुआई में इंटक के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर तथा पारंपरिक आदिवासी नृत्य से जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, झारखंड संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे और उनके यूनियन के सदस्य, क्रांतिकारी यूनियन के लाल बाबू गोस्वामी और उनके यूनियन के सदस्य, झारखंड यूनियन के अध्यक्ष बृंदावन गोप और उनके सदस्य और बीएमएस के शमीर पाठक, रिटायर्ड कर्मी डॉक्टर मंडल, फोरमैन इलेक्ट्रिकल सत्यनारायण पूर्ति एवं करम सिंह नायक आदि मौजूद रहे.
इन्होंने किया स्वागत
स्वागत करने वालों में इंटक शाखा सेल चिड़िया माईंस से जोनल सेक्रेटरी नवल किशोर सिंह और उनके यूनियन प्रतिनिधि, सेल मेघताबुरुबुरु से जोनल सेक्रेटरी  दीपक राम और उनके यूनियन के प्रतिनिधि, सेल किरीबुरू से विद्युत सरकार और उनके यूनियन प्रतिनिधि, नोवामुंडी क्षेत्र से महामंत्री संजय कुमार दास और उनके यूनियन प्रतिनिधि,  गुआ इंटक यूनियन से चन्द्र कुमार शर्मा, बिनोद सिंह, सौरभ केरकेट्टा, कौशिक बोलो, गोविंदा पान, दिलेश्वर मुंडा, राजेश नायक, अन्ना, अमरेंद्र, सुभाष बोसा, नरेश, शिवदित्या दास, अमरेंद्र कुमार, रघुनाथ सुंडी, बोबोंगा, हरजीवन कच्छप, सुंडी, जय प्रकाश, विकास, रितेश, राजा सिंह, तेलंगु दास, राजेश दास, मनोज बकला ने अतिथियों का स्वागत किया.
बेस्ट वर्कर का इन्हें मिला सम्मान
मौके पर खनन क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वालों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन जिसमें रघुनाथ सुंडी, हरजीवन कच्छप, एंथोनी तिर्की, अमरेंद्र कुमार, गोविंदा पान , संदीप कराई, तेलेगु दास, न्यू एक्टिव कर्मी सौरव केरकेट्टा, कौशिक बोलो, जितेंद्र मीणा, दिलेश्वर मुंडा, विकाश रंजन, राजेश रॉय आदि को बेस्ट वर्कर सम्मान दिया गया। सभी को उपहार प्रदान किया गया.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *