स्कूल के बच्चों द्वारा स्वछता पर लिखी गई देश की पहली पुस्तक है ये – कृष्णा कुमार
जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा स्वछता पर लिखी पुस्तक का जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार और जुस्को के अधिकारी ने विमोचन किया. मौके पर उप नगर आयुक्त ने बच्चों की प्रतिभा कि तारीफ की. आयुक्त ने कहा कि देश में स्वछता पर स्कूल के बच्चों द्वारा लिखी गई पुस्तक देश की पहली पुस्तक है. इससे स्वछता के प्रति लोगों को जागरूक करने में आसानी होगी, कृष्णा कुमार ने कहा कि इस पुस्तक से कोई भी व्यक्ति स्वछता के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकता है, साथ ही शहरवासी स्वछता के प्रति जागरूक होंगे, स्कूली बच्चों द्वारा लिखी इस पुस्तक से कोई भी व्यक्ति स्वछता के क्या-क्या फायदे है इसे समझ सकेंगे. साथ ही स्वछता के प्रति जागरूक भी होंगे, बच्चों ने इसमें सरल भाषा का प्रयोग किया है. साथ ही कृष्णा कुमार ने शहर वासियों से भी अपील की है कि अपने शहर, गली और मोहल्ले को साफ सुथरा रखें. ताकि आप भी बीमारियों से अपने और अपने परिवार की रक्षा कर सकें.
इसे भी पढ़ें : अधेड़ ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































