जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में वीर बाल दिवस का आयोजन

महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने वीर बालकों के बलिदान को नमन किया

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वीर बालकों के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर छात्रों को नैतिकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महलिक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि वीर बालक साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान से हमें यह शिक्षा मिलती है कि नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर आयु में प्रयास करना आवश्यक है।

 

विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुदेष्णा बनर्जी ने किया। स्वागत भाषण डॉ. मोनीदीपा दास ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. हरेन्द्र पंडित ने दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः सुनिधि कुमारी, मुस्कान कुमारी तथा अमरप्रीत कौर ने प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वापन घोष एवं सोमा साहू तथा द्वितीय स्थान ममता एवं कविता ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी में प्रथम जैनब, द्वितीय सुनिधि कुमारी तथा तृतीय ज्योति कुमारी रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भवानी सिंह तथा द्वितीय विश्वनाथ विरुवा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर जैनब परवीन, सोनिया सोरेन और पूनम ने कविता पाठ तथा सुनिधि कुमारी द्वारा मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने वीर बालकों के बलिदान को नमन करते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में डॉ. विद्याराज डीजे, प्रो. शोभा मुवाल, डॉ. सुरभि सिन्हा, प्रो. कंचन गिरि, प्रो. शाहिना नाज़, डॉ. वाजदा तबस्सुम, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. मितु आहूजा एवं अन्य शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time