जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत बडौदा बाजार निवासी 39 वर्षीय स्नेहा महतो ने 2 फरवरी को फांसी लगा ली थी. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था. शनिवार को स्नेहा की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस संबंध में स्नेहा के पिता रमेश चंद्र शर्मा ने जुगसलाई थाना में स्नेहा के पति विशाल कुमार महतो के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ेःBREAKING : मटिहाना में ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पति गंभीर
पिता ने शिकायत में बताया है कि 18 साल पूर्व स्नेहा ने विशाल के साथ प्रेम विवाह किया था. विशाल नशे का आदि था और कोई काम नहीं करता था. शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. रविवार को स्नेहा के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
There is no ads to display, Please add some



















































