जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी बाजार स्थित जेडीयू नेता मनोज माझी की दुकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. घटना की सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग का एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : केरूकोचा में एक साल से खराब हैं एनएच 18 के फ्लाई ओवर की सभी स्ट्रीट लाइटें
घटना में एक से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है
मनोज ने बताया कि बाजार में उनकी कार्ड डेकोरेटर्स की दुकान है. वह दुकान के बाहर थे. इसी बीच दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट के आग लग गई. आग ने दुकान के अंदर रखे समानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. हालांकि, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया पर दुकान में रखा समान जलकर खाक हो गया. मनोज के अनुसार इस घटना में एक से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें : Delhi : भोजपुरी दबंग्स की धमाकेदार शुरुआत, मुंबई हीरोज को 8 विकेट से हराया
There is no ads to display, Please add some



















































