पोटका : असामाजिक तत्वों द्वारा झाड़ियों में आग लगाने का सिलसिला जारी है. हाता के चापिडीह में 5 एकड़ जमीन में फैले झाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग वासुदेव कैवर्त के घर में लग गई. इससे वासुदेव कैवर्त का पुरा घर जलकर खाक हो गया. इससे परिवार बेघर हो चुका है. घर में रखे चावल, बर्तन, कपड़े, पैसा सब कुछ जलकर खाक हो चुका है. घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है और पूरा परिवार बेघर हो चुका है. स्थानीय लोगों द्वारा दमकल को घटना की सूचना दी गई थी. मगर दमकल पहुंचने से पहले ही घर जलकर खाक हो गया. वहीं झाड़ियों में लगी आग को दमकल द्वारा बुझाया गया.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं सड़कों के किनारे सूखे और जर्जर पेड़
There is no ads to display, Please add some



















































