Haryana: मंत्री अनिल विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में जवाब देने का निर्देश

हरियाणाः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मोहन लाल बडोली हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है, नोटिस में कहा गया है कि मंत्री विज के द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान से पार्टी की छवि और एकता को नुकसान पहुंचा है. उल्लेखनीय है कि पिछले महीने विज ने कहा था कि मोहन लाल बडोली को निर्दोष पाए जाने तक पार्टी की “पवित्रता” बनाए रखने के लिए राज्य भाजपा प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उनका यह बयान बदोली पर सामूहिक बलात्कार के मामले में मामला दर्ज होने के बाद आया है. ज्ञातव्य हो कि बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर एक महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया था कि हिमाचल प्रदेश के कसौली के एक होटल में उनके साथ बलात्कार किया गया था.

इसे भी पढ़ेः Rajasthan: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस भेजा

पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. वहीं मंत्री विज ने 31 जनवरी को अंबाला में बोलते हुए, चुनाव में कथित तौर पर उनके खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कमी पर निराशा व्यक्त कीथी. उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि मुझे हराने की इस साजिश के पीछे कोई बड़ा व्यक्ति था. विज ने सीएम सैनी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह लगातार ‘उड़नखटोला’  से उड़ रहे हैं. उन्हें नीचे आकर जनता की तरफ देखना चाहिए। यह सिर्फ मेरी आवाज नहीं है, यह सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time