चंदनकियारी में घर में लगी आग हजारों की संपति जलकर खाक

बोकारो : चंदनकियारी प्रखण्ड के ग्राम कोडि़या टोला उपर दोलाही के रोहित राजवार के घर में बुधवार की देर रात आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. जलने वाले सामानों में 15 हजार नकदी के साथ घर में रखा चावल, धान, नया साईकिल, सरकारी कागजात, बर्तन, सहित अन्य समान शामिल है. रोहित रजवार ने रात को अचानक अपने घर में आग लगा देखा तो हल्ला करने लगा, जिसके बाद स्थानीय  लोग जुट गए तथा आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके. तब तक आग बुढती तब तक पूरा घर एवं सामान जल चुका था। इस आपदा के बाद रोहित राजवार ने चंदनकियारी सीओ को आवेदन देकर आपदा प्रबंधन के तहत मदद करने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ेंः डॉ. एके लाल के साथ मारपीट करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी : आईएमए

पीड़ित परिवार से मिले अर्जुन राजवार

घटना की जानकारी मिलने के बाद जेएलकेएम नेता सह पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राजवार गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हरसंभव मदद करने की आश्वासन दिया। उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत सरकारी लाभ देने का भरोसा दिया। साथ उपायुक्त से पीएम आवास देने का मांग की। मौके पर अर्जुन राजवार, बी एस सहित, अमृत सहित, कार्तिक महतो, नव महतो, राजेश राजवार, दिनबंधु राजवार, जीवन राजवार, गोपाल राजवार, रोहिनी राजवार आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ेंः अधेड़ ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.274 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time