Jamshedpur: सोनारी के रूपनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुरः सोनारी थाना क्षेत्र के रूपनगर में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय समीर महाली ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. छोटे भाई सन्नी जब घर पहुंचा, तो उसने समीर को फंदे से लटकते पाया. परिजन और पड़ोसियों की मदद से समीर को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि समीर पहले वाशिंग सेंटर में काम करता था, लेकिन हाल के दिनों में बेरोजगार था और घर पर ही रहता था.

इसे भी पढ़ेः Baharagora : बरसोल जंगल में लगी भीषण आग

सन्नी महाली ने बताया कि सुबह उसके माता-पिता रोज की तरह काम पर गए थे, और वह भी अपनी दादी के घर टीवी देखने चला गया था. जब वह लगभग 8:30 बजे घर लौटा, तो काफी खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला. खिड़की से झांकने पर उसने देखा कि समीर मफलर के सहारे छत की पाइप से लटका हुआ है. आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर समीर को नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस आत्महत्या के कारण खंघालने में जुट गई है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time