जमशेदपुरः झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा मंलगवार से शुरू हो गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले में 10वीं परीक्षा कुल 71 केंद्र पर जबकि 12वीं की परीक्षा कुल 32 केंद्र पर आयोजित की गई है. मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का आयोजन अलग अलग दो पाली किया जा रहा है. मैट्रिक परीक्षा घाटशिला अनुमंडल में 26 केंद्रों तथा धालभूम अनुमंडल में 45 केंद्रों वहीं इंटर परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 केंद्रों और धालभूम अनुमंडल में 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई है. वहीं मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में 9.45 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 बजे अपराह्न से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई. पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग संपन्न हो गई. कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन दवारा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी की गई थी.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : विधायक समीर मोहंती ने हूल क्रांति के महानायक शहीद तिलका मांझी को किया नमन
There is no ads to display, Please add some



















































