Deoghar : पुनासी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पांच विद्यार्थी मैट्रिक की परीक्षा नहीं दे पाए, एसडीओ से की शिकायत

 

देवघर :  देवघर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुनासी के पांच छात्र-छात्राओं को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की गलती के कारण मैट्रिक की परीक्षा से वंचित होना पड़ा. ये छात्र-छात्राएं पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में असफल हो गए थे. इस बार इनलोगों ने दोबारा फार्म भरा, लेकिन जैक के ऑनलाइन एप पर टेक्निकल कारणों से उक्त पांच छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड नहीं आया, इस कारण सभी मंगलवार से शुरू हुए मैट्रिक की परीक्षा से वंचित रह गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को से पिस्टल व गांजा के साथ घाटशिला का युवक धराया

एक साल बर्बाद हो गया बच्चों का 

परीक्षा से वंचित होने पर छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच और मामले की शिकायत की. विद्यार्थियों ने बताया कि एडमिट कार्ड नहीं आने से फिर एक साल बर्बाद हो गया.  जैक की गलती का खमियाजा हमलोगों को भुगतना पड़ रहा है. अभिभावक सह ग्रामीण विद्यानंद पासवान उर्फ विजय कुमार पासवान ने बताया कि स्कूल में जानकारी लेने गए तो वहां बताया गया कि वेबसाइट में समस्या के कारण पांच को छोड़ सभी विदयार्थियों का एडमिट कार्ड आ गया. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने कहा कि टेक्निकल इश्यू के कारण कुछ बच्चों का एडमिट कार्ड जैक से नहीं आ पाया.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : डिमना में वीर शहीद बाबा तिलका माझी की 275वां जन्मदिन समारोह मनाया गया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time