16 दिन बाद प्रवासी मजदूर को नसीब हुई वतन की मिट्टी, मलेशिया से शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मुआवजा पर सहमति नहीं बनने के कारण नहीं आ रहा था शव

बोकारो : जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के प्रवासी मजदूर जगदीश महतो के शव को 16 दिन बाद अपने वतन की मिट्टी नसीब हुई. जगदीश महतो की मौत मलेशिया की एक कंपनी में काम करने के दौरान हो गई थी. तब से शव वहां पड़ा हुआ था. कंपनी की ओर से मुआवजा को लेकर सहमति नहीं नहीं बन पाने के कारण परिजन एवं गांव वालों ने शव लेने से इंकार कर दिया था. इस दौरान वार्ता जारी थी. 24 लाख 50 हजार रुपये पर सहमति बनी. कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से दो दिन पहले उपरोक्त राशि का चेक सौपा गया. उसके बाद परिजनों शव स्वीकार करने पर समहति व्यक्त की. इससे पहले जगदीश महतो का शव बृहस्पतिवार को कोलकाता होते हुए चतरो स्थित घर पहुंचा. शव पहुंचने के बाद सभी की आंखे नम हो गई.

इसे भी पढ़ेंः चंदनकियारी में घर में लगी आग हजारों की संपति जलकर खाक

 

जेएलकेएम नेत्री ने सरकार को ठहराया दोषी

शह को देखने के लिए उमड़ी भीड़

जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो ने ऐसी घटना के लिए सरकार को दोषी ठहराया. कहा मुआवजा दे देने से बेटा वापस नहीं लौटेगा, इकलौता कमाने वाला सदस्य था. इस मौत ने भरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है. जगदीश महतो अपने बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा थ. विधवा हो चुकी पत्नी अब दो छोटे- छोटे बच्चों का भरण-पोषण कैसे करेगी. इसलिए सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए झारखंड में रोजगार की अवसर पैदा करे. ताकि रोजगार की तलाश में दूर देश-प्रदेश जाने वाले युवा अपनी जान ना गवाएं, दिहाड़ी मजदूर बनकर ही सही अपने गांव-घर में ही परिवार के साथ मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण करे. ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो, किसी का घर बर्बाद ना हो.

इसे भी पढ़ेंः डॉ. एके लाल के साथ मारपीट करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी : आईएमए


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time