Tata Motors Workers Union: 3मार्च को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, तैयारी को लेकर  बैठक आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में 3 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यूनियन कार्यालय में मंगलवार को रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई. बैठक में कमेटी मेंबर्स एवं पदाधिकारी आर के सिंह फैंस क्लब के लोग मौजूद थे. महामंत्री आरके सिंह ने रक्तदान की तैयारियों को लेकर यूनियन सदस्यों एवं पदाधिकारियों से चर्चा की. तत्पश्चात उन्होंने सबों की जिम्मेदारी तय की. रक्तदान शिविर के सफल संचालन के लिए एक समिति गठित की गई. आर के सिंह ने सभी सदस्यों से रक्तदान शिविर को सफल बनाने एवं अत्यधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया.

3 मार्च को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

आगामी 3 मार्च अर्थात टाटा साहब के जन्म दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें आम और खास लोगों के साथ शहरवासी रक्तदान करेंगे. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कर्मचारियों समेत शहर के सभी वर्ग के लोगों से 3 मार्च को रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है. गौरतलब हो कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अबतक सर्वाधिक लगभग 2700 यूनिट रक्तदान संग्रहित करने में अपने नाम रिकार्ड कायम रखा है. बुधवार को महामंत्री आर के सिंह टाटा मोटर्स के सभी ब्लड कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: सीजीपीसी सिख समाज के बच्वों को कीर्तन गायन व वाद्य यंत्र बजाने का प्रशिक्षण शिविर आयोोजित करेगा

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time