जमशेदपुर: शब-ए-बारात के मद्देनजर जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख इलाकों में ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है. एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें शहर के प्रमुख चौक और सड़कों पर तैनात की गई थी. खासकर रात के समय वाहनों की गहन जांच की गई ताकि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में न डाले. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इन जगहों पर हुई कड़ी जांच:
बिष्टुपुर: से मंदिर के पास, गोलमुरी: गोलमुरी चौक, जुगसलाई: संकटा चौक, मानगो: डिमना चौक, साकची: पाण्डेय घाट के पास.इन इलाकों में विशेष रूप से पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका गया और चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई. चार पहिया वाहन चालकों की विशेष रूप से जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में वाहन न चला रहा हो.
इसे भी पढ़ेः Jamshepur:साकची में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
There is no ads to display, Please add some



















































