चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित मुस्लिम बस्ती के पंप हाउस नंबर चार का मोटर विगत बुधवार की शाम से खराब हो गया है। इसके कारण बस्ती में जलापूर्ति बंद है। पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। पानी के लिए ग्रामीण भटक रहे हैं। इस मसले पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता रोहित लकड़ा ने बताया कि बुधवार की शाम पंप हाउस नंबर चार का मोटर खराब हो गया है। मोटर की मरम्मत शीघ्र ही कराने का प्रयास हो रहा है। मिस्त्री मोटर को खोलने में जुट गए है। ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पुलिस ने शहर भर में देर रात चलाया गया ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान
There is no ads to display, Please add some



















































