चाकुलिया : चाकुलिया के पिताजुड़ी मध्य विद्यालय परिसर में आगामी 16 फरवरी को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। यह रक्तदान शिविर पिताजुड़ी रक्तदान आयोजन समिति के तत्वावधान में कुड़मी संस्कृति विकास समिति, झारखंड के सौजन्य से आयोजित होगा। कुड़मी संस्कृति विकास समिति, झारखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो के नेतृत्व में क्षेत्र के गांवों में जागरुकता बैठक आयोजित कर कृषक, मजदूर और महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Breaking News: ठेका मजदूरों ने पीएफ एवं ईएसआई की मांग को लेकर टाटा स्टील कंपनी का गेट किया जाम
शिविर को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसारक किया जा रहा
रक्तदान आयोजन समिति के तुषार महतो, लुगू सोरेन, रहिम मल्लिक, चन्दन गोस्वामी, विजय दास, शेख गुलाब, धनपति पाल, मैयनुद्दीन खान, राहुल मर्दिना, बिजय दास, शेख टिंकू आदि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए प्रचार और प्रसार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : श्रद्धा एवं भक्तिभाव से याद किए गए संत रविदास
There is no ads to display, Please add some



















































