विधायक मंगल कालिंदी ने दिवंगत आंदोलनकारी श्यामा पद महतो की मूर्ति का किया अनावरण

बोड़ाम प्रखंड के चिरुडीह मोड़ में स्थापित की गई है प्रतिमा

पटमदा : बोड़ाम प्रखंड की दुन्दु गांव के निवासी व झारखंड आंदोलनकारी तथा बोड़ाम के तत्कालीन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत श्यामा पद महतो की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को मनायी गई. इस मौके पर बोड़ाम प्रखंड के चिरुडीह मोड़ में स्थापित उनकी प्रतिमा का विधायक मंगल कालिंदी ने अनावरण किया. प्रतिमा का निर्माण विधायक ने अपने निजी खर्चे पर कराया है. इस मौके पर झामुमो बोड़ाम प्रखंड कमिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरीय नेताओं ने  शामिल होकर नव निर्मित मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद में एसीबी ने रिकॉर्ड रूम के बड़ा बाबू व सहयोगी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

मौके पर विधायक ने कहा कि श्यामा पद महतो पार्टी के सच्चे सिपाही थे. उन्होंने बोड़ाम प्रखंड में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. उनके असामायिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. जो निकट भविष्य में भरपाई करना संभव नहीं है. इस दौरान जिला पार्षद गीतांजलि महतो, विधायक प्रतिनिधि माणिक महतो, चंद्रशेखर टुडू, लालटू महतो, घनश्याम महतो, सुभाष कर्मकार, दीपंकर महतो, अश्विनी महतो, छुटुलाल हांसदा, काजल सिंह, रामु कुंभकार, कृष्णपद महतो, उज्ज्वल दास, दुर्योधन महतो समेत काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time