Chakulia : नगर पंचायत के दिघी गांव के उलडीह टोला में छह माह से जल मीनार खराब, कुआं के भरोसे 13 परिवार

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के दीघी गांव के उलडीह टोला में छह माह से खराब जल मीनार खराब होने से 13 परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पेयजल के लिए ग्रामीण पुराने कुआं पर आश्रित हैं। ग्रामीण जल मीनार की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। मगर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इसके लिए पहल नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार खराब होने के कारण उन्हें कुआं से पेयजल लेना पड़ रहा है। टोला में लगभग 3.50 लाख की लागत से मां रंकिणी इंटरप्राइजेज द्वारा स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना छह महीना से खराब है। एकमात्र चापाकल भी खराब है।

इसे भी पढ़ें :  Gua : डीएवी चिड़िया की छात्रा आराध्या पाठक बहुमुखी प्रतिभा की धनी – प्राचार्य

पेयजल के लिए मचा हाहाकार 

इनकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। ऐसे में टोला में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। लगभग 13 परिवार वर्षों पूर्व निर्मित कुआं पर आश्रित हैं। इस कुआं का पानी भी ग्रामीणों को छानकर पीना पड़ता है। कुआं से ग्रामीणों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिलता है। इस टोला में पाइप लाइन से जलापूर्ति भी नहीं होती है। टोला की सोमवारी सोरेन, पाता मांडी समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण हमें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर पंचायत के कनीय अभियंता रोहित लकड़ा ने कहा कि शीघ्र ही खराब जल मीनार की मरम्मत करवा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : उपायुक्त ने झार जल पोर्टल पर पेयजल सम्बन्धी शिकायतों की समीक्षा की, समस्या के निष्पादन का निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time