गम्हरिया : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला-खरसावां महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन कारूवा ने एससी-एसटी केस के निपटारे के लिए अलग कोर्ट की व्यवस्था करने की मांग मुख्यमंत्री से की. उन्होंने कहा कि एससी एसटी अत्याचार अधिनियम के अनुसार इसके जल्द निपटारे के लिए सरकार को विशेष पहल करनी है. इसके लिए अलग से कोर्ट की व्यवस्था होने से प्रत्येक थाने में अलग एससी एसटी मामलों के शिकायत होने पर 60 दिनों के अंदर उसकी जांच पूरी कर 90 दिनों के अंदर ट्रायल के लिए शुरूआत हो पायेगी. इसके लिए सरकार को विशेष पहल करने की जरूरत है, ताकि पीड़ितों को शी़घ्र न्याय मिल सके.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : नगर पंचायत के दिघी गांव के उलडीह टोला में छह माह से जल मीनार खराब, कुआं के भरोसे 13 परिवार
There is no ads to display, Please add some



















































