Seraikela : चांडिल अनुमंडल अस्पताल में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने अल्ट्रासाउंड मशीन किया उद्घाटन

सरायकेला : सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मशीन गरीब लोगों को निशुल्क सेवा प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यवस्था की जाएगी। इस अल्ट्रासाउंड मशीन को भारत की अग्रणी ऑटो कम्पोनेंट निर्माण कंपनी क्रॉस लिमिटेड ने लगभग 19 लाख रुपये की परियोजना लागत से दान किया है। इस मशीन के साथ-साथ सभी संबंधित उपकरण भी प्रदान किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड की विधायक सविता महतो, और उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल आदि लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : विधायक संजीव सरदार ने रंकिनी मंदिर के सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी

  पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज…

Spread the love

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time