Jamshedpur : पूर्व मुखिया व वार्ड सदस्य पर सरकारी चापानल का निजी उपयोग करने का आरोप

एसडीएम से लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी किताडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सुजय कुंडू एवं वार्ड सदस्य (वर्तमान) बेबी कुंडू पर सरकारी चापानल की बोरिंग में मोटर लगाकर निजी उपयोग करने का आरोप लगा है. इसकी लिखित शिकायत धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार से की गई. शिकायतकर्ता समर कुंडू ने बताया कि खासमहल जगन्नाथ मंदिर से बाहागढ़ नया बस्ती जाने वाले रास्ते में सरकार के फंड से कई वर्ष पहले सुजय कुंडू एवं बेबी कुंडू (निवासी खासमहल) के घर के समीप सरकारी चापानल लगाया गया था. जिसका उपयोग बस्तीवासी एवं आम लोग करते थे. चापानल को सुजय कुंडू ने जान बुझकर खराब कर दिया तथा उसकी बोरिंग में निजी मोटर लगा लिया. कई वर्षों से वह उसका उपयोग अपने निजी काम में कर रहा है. इस कार्य में उसकी चाची बेबी कुंडू (वर्तमान में वार्ड सदस्य) भी सहयोगी हैं.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : ग्रेजुएट कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आयोजित

शिकायत की कॉपी

गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत रहती है. वर्तमान में बाहागढ़ एवं नया बस्ती में घनी आबादी हो गई है. जो उक्त चापानल के खराब रहने से पेयजल से वंचित है. साथ ही उक्त रास्ते से आने जाने वाले लोग तथा समीप स्थित मैदान में खेलने वाले बच्चे पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. कई बार बस्तीवासियों के द्वारा सरकारी चापानल का निजी उपयोग करने का विरोध किया गया. लेकिन सुजय कुंडू द्वारा स्वयं को शिक्षक एवं बेबी कुंडू के द्वारा पंचायत का वार्ड मेंबर बताकर धमकाया जाता है. उन्होंने एसडीओ से दोनों के कब्जे से चापानल की बोरिंग को मुक्त कराकर चापानल का उपयोग आम लोगों के लिए करने की मांग की. शिकायत की प्रतिलिपि जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ को भी दी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडिेेेएंट झारखंड प्रदर्शनी में लोगों की उमड़ी भीड़,  समापन 22 को


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time