Deoghar: मुखिया सम्मेलन में प्रमंडलीय अध्यक्ष ने सम्मान लेने से किया इनकार

 

 मुखिया अनिल साह पर हुई पुलिसिया कार्रवाई का सम्मेलन में जोरदार विरोघ

देवघर: झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से शुक्रवार को शिल्पग्राम में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. पालोजोरी प्रखंड के कचुवासोली पंचायत के मुखिया सह संथाल परगना प्रमंडल के मुखिया संघ के अध्यक्ष कुमार राजीव रंजन ने समारोह में सम्मान लेने से इंकार कर दिया. जिसका समर्थन उपस्थित वहां सभी मुखिया ने किया. मौके पर मुखिया कुमार राजीव रंजन ने कहा कि देवघर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष व नया चितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल कुमार साह को झूठे मुकदमा में फंसा कर जेल भेजा गया. जिसके कारण वे वर्तमान में निलंबित है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar : देवघर एम्स में इमरजेंसी चालू करवाना प्राथमिकता : सुखदेव भगत

हम जनप्रतिनिधि जनता से सीधे तौर पर जुड़ कर काम करते हैं. हम सभी मुखिया जनता के वोट से चुनाव जीत कर आते है तो स्वाभाविक है जीतने वाले मुखिया के विपक्ष में भी कई राजनीतिक लोग होते हैं. इसमें हमारे कई विपक्षी भी अपनी राजनीति रोटी सेंकने के लिए तरह-तरह की साजिश रचते हैं. कोई भी मुकदमा मुखिया पर हो तो उसकी पहले जांच हो. मामला सही पाए जाने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. जिस प्रकार अनिल कुमार साह पर मुकदमा दर्ज कर आनन-फानन में बिना जांच के ही गिरफ्तारी की गई, इससे पंचायत प्रतिनिधि अपमानित महसूस कर रहे हैं. मौके पर उपस्थित सभी मुखिया ने इसका समर्थन किया और डीसी से अनिल साह के निलंबन मुक्त करने का आग्रह किया.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time