Seraikela : विधिक जागरुकता के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

सरायकेला : ईचागढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत भवन सितु से मिलन चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक निशुल्क विधिक सेवा पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में आयोजित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : जुगसलाई से पिस्टल के साथ युवक धराया, पुलिस कर रही है गहन पूछताछ

जागरूकता कार्यक्रम में अधिकार मित्र सक्रिय 

प्रभात फेरी में अधिकार मित्र कार्तिक गोप, गंगा सागर पाल, इशिता उरांव, दिगम्बर महतो, निर्मल घोष आदि ग्रामीण उपस्थित थे। यह अभियान आगामी 90 दिन तक विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, साथ ही अलग-अलग गतिविधियों के द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक निशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसे पूरा करने के लिए अधिकार मित्र भी सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : इंटक यूनियन का वार्षिक सम्मेलन बोकारो में संपन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *