Deoghar: आदिवासी संगठनों के प्रयास से भूमि माफियाओं से मुक्त हुई सरकारी जमीन

देवघर: दिनांक 25 फरवरी को मानगो अंचल के देवघर मौजा में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया, जिसमें देवघर ग्रामसभा, बिरसा सेना और अन्य कई आदिवासी संगठनों के लोग शामिल हुए. इस अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को समाप्त करना था.

भूमि माफियाओं से मुक्त हुई सरकारी भूमि

कार्यक्रम के दौरान सरकारी खाता संख्या 202, प्लॉट संख्या 1111, रकवा 39 डी, प्लॉट संख्या 1119, रकवा 49 डी, प्लॉट संख्या 1120, रकबा 18 डी की कुल 1.06 एकड़ भूमि को भूमि माफियाओं से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया. इस भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब आदिवासी संगठनों ने मिलकर मुक्त करवा लिया है.

संगठनों और नेताओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति

इस अवसर पर कई प्रमुख आदिवासी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इनमें मांझी बाबा पलटन सोरेन, बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप, टाईगर मुर्मू, बसू हांसदा, अजय जमुदा, विशाल बास्के, कोका मुर्मू, बिजय हेंम्ब्रम, दीपक समाद, सिलय सोय, साहेबराम मुर्मू और सुरेश पुर्ति समेत अन्य लोग शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar : हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक देवघर का शिव बारात, फहीम मियां बनते हैं शिव के गण-दूत

 

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time