जमशेदपुर: बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डेन के पास मंगलवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई. कार की इंजन से धुंआ निकलता देख चालक ने कार को सड़क किनारे रोका. इधर, स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया. थोड़ी देर बाद मौके पर दमकल पहुंची पर तब तक आग पर काबू पा लिया गया. जानकारी के अनुसार कार विजया गार्डेन में रहने वाले एक व्यक्ति की है. वह चाईबासा से अपने घर की ओर लौट रहे थे. तभी उन्होंने कार की इंजन के पास से धुंआ निकलता देखा. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
इसेे भी पढ़ेः BREAKING : बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































