Bokaro: बोकारो में दो दिवसीय बसंत मेला का 8 मार्च से, वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ कॉमर्शियल स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे

बोकारो: बोकारो स्टील सिटी के पुस्तकालय मैदान, सेक्टर-05 में 8 और 9 मार्च को दो दिवसीय बसंत मेला आयोजित किया जाएगा. बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) की ओर से इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस मेले में बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों के कार्यप्रणाली और अन्य जानकारी से लोगों को अवगत कराने के लिए कई स्टाल्स लगाए जाएंगे. इनमें बोकारो जेनरल अस्पताल, उद्यान विभाग, क्रीड़ा व नागरिक सुविधाएं, अग्निशमन सेवाएं, सीएसआर, जन संपर्क जैसे विभागों के स्टाल्स प्रमुख रूप से होंगे.

मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बसंत मेला में देश की सभ्यता और संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इनमें गीत-संगीत, रॉक बैंड और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम होंगे. महिला समिति बोकारो की ओर से विविध वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ कॉमर्शियल स्टॉल्स और फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे. यह मेला न केवल स्थानीय समुदाय के लिए, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.

कॉमर्शियल स्टॉल की बुकिंग

बसंत मेला में कॉमर्शियल स्टॉल की बुकिंग के लिए पीएस सिंह, उप महाप्रबंधक (नगर सेवा) मोबाइल नंबर 8986872608 और राकेश बाबू वेलपूरी, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवा) मोबाइल नंबर 8986872452 से संपर्क किया जा सकता है.

बसंत मेला की ऐतिहासिकता

चास और बोकारो के लोग इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह मेला 1966 से बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से सिटी पार्क में आयोजित किया जाता है और यहां के लोगों के बीच एक विशिष्ट स्थान रखता है. दो दिन तक चलने वाला यह मेला सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोलमुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन, महाशिवरात्रि पर प्रशासन की क्या है तैयारी?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती सह ‘काव्य कलश’ समारोह आयोजित

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत…

Spread the love

Muri : सिल्ली में विहंगम योग संत समाज की ओर से सत्संग का आयोजन

मुरी : विहंगम योग संत समाज सिल्ली की ओर से सोमवार को सिल्ली राजा टोला में सत्संग का आयोजन किया गया। इससे पहले ध्वाजारोहण किया गया। तत्पश्चात सदगुरु आचार्य सदा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time