Baharagora : जंगली हाथी ने फसल को किया नष्ट, ग्रामीण परेशान

बहरागोड़ा :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत धडागंरी गांव में इनदिनों एक जंगली हाथी का तांडव जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात उक्त गॉव में जंगली हाथी द्वारा दो बीघा में लगी धान की बिचड़ा को नष्ट कर दिया है. इसके कारण ग्रामीणों को रातजगा करना पड़ रहा है. वहीं दस क्यूआरटी मेंबर व ग्रामीण ने  मिलकर हाथी को खदेड़ने में लगे है. साथ ही वनकर्मी हाथ में मशाल लेकर रातभर गांव में घूम घूमकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटे रहें.

गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं 

धडागंरी गांव में लगभग 110 परिवार निवास करते हैं. गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं. जिसमें कोई धान की खेती तो कोई सब्जी की खेती कर अपना गुजर बसर करते हैं.  लेकिन बीते तीन सालों से इस गांव के किसान हाथियों के तांडव से परेशान हैं. हाथियों को पहले भी गांव से दूर खदेड़ा गया था, लेकिन दूसरे दिन हाथी फिर आ धमकते है.  जंगल के बीच गांव होने के कारण हाथियों का बसेरा इसी गांव में हो गया है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro: बोकारो में दो दिवसीय बसंत मेला का 8 मार्च से, वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ कॉमर्शियल स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time