Jashedpur : बहुमंजिला इमारत निर्माण के विरोध में ग्राम सभा ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

 

 

जमशेदपुर :   पोंडेहासा ग्राम सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बहुमंजिला इमारत निर्माण के विरोध में विरोध प्रदर्शन व रैली निकाली ।  ग्रामीणों का कहना है कि बहुमंजिला इमारत निर्माण से उनकी पारंपरिक भूमि, पर्यावरण, जल संसाधन और सामाजिक संरचना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। रैली के दौरान “ग्राम सभा जिंदाबाद”, “माझी मोड़ेहोड़ जीतकर”, “ग्रामीण एकता जिंदाबाद” जैसे नारे गूंजते रहे।  आंदोलन का उद्देश्य स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करना है ताकि ग्रामीणों की सहमति के बिना कोई भी निर्माण कार्य न हो।

पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं

ग्राम सभा पोंडेहासा के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि वे स्थानीय स्वशासन और पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे कानूनी और संवैधानिक माध्यमों से इस मुद्दे को आगे बढ़ाएंगे।

 प्रमुख मांगें

1. बहुमंजिला इमारत निर्माण को तत्काल रोका जाए।

2. ग्राम सभा की सहमति के बिना कोई भी बड़ा निर्माण न किया जाए।

3. पारंपरिक और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

 आगे और भी होंगे आंदोलन 

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील करते हैं कि वे जनता की भावनाओं और ग्राम सभा के निर्णयों का सम्मान करें। यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भविष्य में और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time