Jamshedpur : आर्मी का फर्जी चीफ इंजिनियर बन लोगों को नौकरी दिलाने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का खुलासा

 

जमशेदपुर  : जमशेदपुर पुलिस ने देश भर के लोगों को आर्मी का चीफ इंजिनियर बनाकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में मुख्य सरगना समेत कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपियों में बोकारो आदर्श नगर निवासी मनीष कुमार उर्फ अभय कुमार, दीपराज कुमार भट्टाचार्य उर्फ सोनू, आसनसोल निवासी दिनेश कुमार और मंतोष कुमार महाली शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इंडियन आर्मी का 2 फेक आईडी कार्ड, इंडियन आर्मी का स्टांप, एक बिना नंबर की कार, एक टॉय गन समेत इंडियन आर्मी का स्टांप लगा ज्वाइनिंग लेटर बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराया बुलेट,तीन लोग घायल

2022 से कर चुके है 1.50 करोड़ की ठगी

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बिष्टुपुर थाना में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस को कुछ फोन नंबर मिले जिसके आधार पर पुलिस मनीष तक पहुंची। इस गिरोह के पीछे आर्मी की इंटेलिजेंस टीम भी पड़ी थी। इसमें दो की गिरफ्तारी बोकारो, एक की आसनसोल और एक को रांची से हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने जब इनका बैंक खाता खंगाला तो उसमें साल 2022 से अब तक 1,5 करोड़ के लेनदेन की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : JPSC President: हेमंत सरकार ने जेपीएससी अध्यक्ष पद के लिए एल खियांग्ते को किया नियुक्त, जानिए कौन हैं खियांग्ते

फर्जी ट्रेनिंग और ज्वाइनिंग भी देते थे आरोपी

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पहले 10 प्रतिशत राशि ऑनलाइन ली जाती थी उसके बाद ज्वाइनिंग लेटर देने पर बाकी के रुपए लिए जाते थे। एक ज्वाइनिंग के लिए चार से पांच लाख रुपए लेते थे। इनके द्वारा आसनसोल के रेलवे अस्पताल में फर्जी तरीके से मेडिकल भी कराया जाता था। ज्वाइनिंग लेटर देने के बाद ये लोग उस कार्यालय में भी मौजूद रहते थे जहां पीड़ितों को ज्वाइनिंग दिया जाता था। बाकायदा इनसे छोटे मोटे काम भी लिए जाते थे जिससे पीड़ितों को यह एहसास होता था कि उन्हें नौकरी मिल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :  Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में बस पड़ाव और हाट की हुई नीलामी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time