road accident: ट्रेनिंग से लौट रही होमगार्ड से भरी बस पलटी, 24 जवान घायल, महिला की मौत

पटना : बिहार में बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)- 31 पर 54 होमगार्ड से भरी बस बुधवार सुबह गड्ढे में पलट गई, जिससे सभी होमगार्ड जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से चार होमगार्ड की स्थिति नाजुक है और 20 से अधिक होमगार्ड जवानों को काफी चोटें आई हैं। इसके अलावा एक स्थानीय महिला की मौत हो गई है। होमगार्ड के जवान प्रेमचंद कुमार ने बताया कि हम 54 होमगार्ड बलिया ट्रेनिंग सेंटर से बेगूसराय कैंप की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक बस के सामने आ गई और ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया, जिससे बस सीधे गड्ढे में चली गई। हादसे में 20 से अधिक जवान घायल हैं, जबकि चार की स्थिति नाजुक है। वहीं एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला की पहचान रोशनी देवी निवासी खगड़िया के रूप में हुई है। रोशनी देवी (मृत महिला) के पति रणवीर यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘मैं अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से बेगूसराय जा रहा था। तभी पीछे से आ रही होमगार्ड से भरी बस ने धक्का मार दिया। जिससे मेरी पत्नी की की मौत हो गई, जबकि मेरा बेटा और मैं घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें : Giridih : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पारसनाथ के जंगल से 300 मीटर इलेक्टि्क वायर और 13 लीटर विस्फोटक रसायन बरामद

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time