सरायकेला: आज सुबह करीब 10 बजे सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सामने के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को कोई चोट नहीं आई.
घायल युवक की पहचान
घायल बाइक सवार की पहचान गमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा काकड़ा निवासी भगत हाइबुरु (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया.
चिकित्सकीय उपचार और रेफर
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.बताया गया कि भगत हाइबुरु किसी कार्य से सरायकेला बाजार आया था और वह प्रखंड कार्यालय के पास से वापस लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राज्य के इतिहास में ऐतिहासिक घटना, इस BDO कार्यालय की संपत्ति बेचकर दिया जाएगा मनरेगा मजदूरो का बकाया
There is no ads to display, Please add some



















































