Jharkhand: राज्य के इतिहास में ऐतिहासिक घटना, इस BDO कार्यालय की संपत्ति बेचकर दिया जाएगा मनरेगा मजदूरो का बकाया

सरायकेला: सरायकेला व्यवहार न्यायालय के जूनियर जज आशीष अग्रवाल की अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसले में बीडीओ कार्यालय की चल संपत्ति को बेचकर मनरेगा मजदूर का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है. यह फैसला वाद संख्या 5 / 2024 मामले में लिया गया, जिसमें मनरेगा मजदूर चांद मुनि मुड़ारी द्वारा अपने बकाया मजदूरी की राशि का भुगतान न होने पर अदालत में मामला दायर किया था.

मजदूरी का बकाया भुगतान

अदालत ने आदेश दिया है कि मनरेगा मजदूर चांद मुनि मुड़ारी को 73,278 रुपये का बकाया भुगतान 29 मार्च तक किया जाए. सिविल जज आशीष अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिस्टेंस वारंट जारी किया और बीडीओ कार्यालय को आदेश दिया कि वह अपनी चल संपत्ति बेचकर उक्त मजदूरी का भुगतान करे.

मनरेगा आयुक्त को पत्र

बीडीओ कार्यालय ने बताया कि मनरेगा मजदूर के बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर मनरेगा आयुक्त से पत्राचार किया गया था, लेकिन फंड की कमी के कारण भुगतान नहीं किया जा सका. अब अदालत के आदेश के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मजदूर का बकाया भुगतान किया जाएगा
यह मामला उस समय चर्चा में आया जब मनरेगा मजदूर चांद मुनि मुड़ारी ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई थी. अदालत के इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि यदि सरकार की तरफ से कोई भुगतान लंबित है, तो उसे कानून के तहत पूरा करना ही होगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Assembly: गौ हत्या पर झारखंड विधानसभा में तकरार, भाजपा और सरकार के बीच तीखी बहस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time